बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र बरीका नगला गांव के रहने वाले 55 वर्षीय नेत्रपाल अपने साढू के घर से बाइक द्वारा जा रहे थे । तभी शनिवार 7 बजे के आसपास थाना उझानी क्षेत्र के संजरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अज्ञात वाहन फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए ।