होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने किसान से अभद्रता करने वाले बिजली विभाग के JE को हटाने के निर्देश दिए, वीडियो वायरल
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो नर्मदा पुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का बताया जा रहा है जिसमें वह बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को किसान के साथ अभद्रता करने वाले जेई महेंद्र गोंडे को हटाने के निर्देश दे रहे हैं सांसद ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और संबंधित JE को हटाने के निर्देश दिए।