चूरू: राणासर में 40 वर्षीय व्यक्ति से कुकर्म व मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 19, 2024 चूरू के गांव राणासर में 40 वर्षीय व्यक्ति से शराब पीलाकर मारपीट व कुकर्म के बाद हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि राणासर निवासी 22 वर्षीय सुमेर उर्फ समीर उर्फ सिमीया को गांव राणासर के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।