बदनावर: ग्राम नागदा में दुग्ध उत्पादकों को लाभांश किया गया वितरित, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर रहीं मौजूद
Badnawar, Dhar | Sep 18, 2024 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर क्षेत्र के दौरे पर रही। वे ग्राम नागदा में दुग्ध उत्पादक समिति द्वारा सोमनाथ गार्डन में आयोजित बोनस, लाभांश वितरण एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुई।इस दौरान पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आदि भाजपा नेता उपस्थित थे।