बदनावर: बागेडी डैम पर नगर परिषद द्वारा निर्मित मनोरंजन पार्क का पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होगा लोकार्पण, कार्य पूर्ण
Badnawar, Dhar | Sep 14, 2024 नगर परिषद बदनावर द्वारा बागेड़ी डैम पर ,ग्रीन स्पेस मनोरंजन पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां अत्यआधुनिक झूले चकरी लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।परिसर में युवाओं के लिए नगर परिषद द्वारा ओपन जिम भी लगाई गई है।प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस,17 सितंबर को पार्क का लोकार्पण किया जाएगा।