बदनावर: ग्राम भावलापाड़ा में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन,धुमधाम से निकाला गया चलसमारोह।
Badnawar, Dhar | Sep 15, 2024 बदनावर तहसील के ग्राम भावलापाड़ा में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर पर,आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन धूमधाम से चलसमारोह निकालकर किया गया। कथा व्यास आचार्य पंडित श्री कैलाशचंद्र शर्मा के मुखारविंद से यह भागवत कथा आयोजित की गई थी। सातवें दिन की कथा में पंडित श्री शर्मा ने राजा परीक्षित की कथा का वर्णन ,भक्तो को सुनाया गया।