बदनावर: शहर समेत ग्रामीण अंचल में देवझूलनी एकादशी पर देर रात धूमधाम से निकले भगवान के झूले
Badnawar, Dhar | Sep 15, 2024 बदनावर शहर समेत ग्रामीण अंचल में देवझूलनी एकादशी डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बदनावर के मॉलीपुरा स्थित सत्यनारायण मंदिर से भी माली समाज ने बेंडबाजे के साथ डोल यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा का नगर में कई जगह पुष्पवर्षा कर,स्वागत किया गया।ग्राम बिडवाल में भी धूमधाम से झूले निकाले गए।