बदनावर: बदनावर में प्रोजेक्ट ठेकेदार ने बंद बैंक खाते का चेक देकर की धोखाधड़ी, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Badnawar, Dhar | Sep 14, 2024 बदनावर में फरियादी पीड़ित के साथ ,प्रोजेक्ट ठेकेदार द्वारा धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फरियादी श्रद्धा पांडे पति विश्वास पांडे निवासी ग्राम तिरला धार ने निशा पति भानुप्रताप राघव निवासी बापू नगर सेंथी चित्तौड़गढ़ तथा उसके पति भानुप्रताप सिंह राघव के खिलाफ धारा,420 का मामला दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।