शिवपुरी में शादी-ब्याह के सीजन के बीच बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर देहात थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वाले एक संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार की रात प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र और आरक्षक प्रताप सिंह गश्त पर थे। रात करीब 11:30 बजे हवाई पट्टी के सामने पहुंचे तो देखा कि “महाकाल" नाम का डीजे अत्यधिक आवाज में बज रहा था