नवादा: हजरत विगहा गांव में एक युवती के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Jul 6, 2025 रविवार रात 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि जिले नेमदरगंज थाना अंतर्गत हजरत विगहा गांव में एक युवती के साथ मारपीट की गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवती की पहचान हजरत विगहा गांव निवासी बेबी कुमारी के रूप में की गई हैं। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में युवती के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।