टिमरनी: सर्पदंश और डूबने से मृत 3 लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता
Timarni, Harda | Sep 10, 2026 दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। टिमरनी एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में मृतकों के वैध वारिसों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। आज 10 सितंबर दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार कायदा निवासी सुभाष पिता लालसिंह की सर्पदंश से मौत हुई थी।