🐍 रात के अंधेरे में सड़क पर दिखा विशाल अजगर... देखते ही थम गए राहगीरों के कदम!
बांका के बौंसी प्रखंड में मंदार पर्वत जाने वाले मार्ग पर फ्रीडम मिशन के समीप शुक्रवार देर रात एक विशाल अजगर निकल आने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
वन विभाग ने बताया कि अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
📹 देखिए रेस्क्यू का वीडियो और बताइए—क्या आपने कभी इतना बड़ा अजगर देखा है?
#Banka #Bounsi #Mandar #PythonRescue #ForestDepartment #Wildlife #BiharNews #BreakingNews
Amarpur, Banka | Jul 11, 2026