करनैलगंज: गोंडा के करनैलगंज में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, बदमाश को पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार
मंगलवार देर रात 12 बजे करनैलगंज के गज्जूपुरवा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमे पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया है।SP ने बताया कि बीते दिनों करनैलगंज और गोंडा शहर में लाखों की टप्पेबाजी के मामलों को अंजाम देने वाले बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है।