करनैलगंज: गोपाल ग्राम स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर आयोजित हुआ किसान मेला
गोपाल ग्राम स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार 1 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान मेला आयोजित किया गया। इस मेले में जिले भर से हजारों किसान शामिल हुए। BJP विधायक गौरा प्रभात वर्मा और CDO अंकिता जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया और किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया।