करनैलगंज: पसका संगम तट की गंदगी पर संतों ने जताया आक्रोश, शुरू की स्नान घाट की सफाई
पसका सूकरखेत का संगम तट पर गन्दगी व कचरा होने से संतों को स्नान-ध्यान में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। साधु संतों का धैर्य जवाब दे गया, और स्नान तट पर गन्दगी को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताई। मंगलवार 12 बजे संतो ने स्वयं ही सरयू तट पर साफ सफाई करना शुरु कर दिया। संत मनीराम और संत बाल्मीक ने कहा कि माहभर कल्पवास में साधु संत फूस की झोपड़ी में जप-तप करते है।