करनैलगंज: परसा महेशी गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने संभल में कराए जा रहे सर्वे को लेकर कहा- BJP समाज में वैमनस्यता पैदा कर रही है
सोमवार 2 बजे एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं संभल में अतिक्रमण हटाने के दौरान मिली मंदिर और कराए जा रहे सर्वे को लेकर कहा सर्वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए कराया जा रहा है। इस तरीके का वैमनस्यता पैदा करके एक समाज में BJP विषमता पैदा कर रही है।