करनैलगंज: खेत में खाद की बुवाई न करने पर विपक्षियों ने दलित युवक को पीटा, करनैलगंज कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
खेत में खाद की बोवाई न करने पर दलित युवक की विपक्षियों ने लात घूंसों व लाठी डंडे से पिटाई कर दी। ग्राम पतिसा नए पुरवा निवासी बृजमोहन की तहरीर पर पुलिस ने भगवान दास तिवारी व उनके दो बेटों मनीष तिवारी, रिंकू तिवारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मंगलवार 4 बजे CO उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है।