मानपुर: ग्राम कोटरी के गजमरा में खेत में आगजनी करने के आरोप में मामला दर्ज
Manpur, Umaria | May 14, 2026 थाना इंदवार अंतर्गत ग्राम कोटरी मे फरियादी शोभनाथ पटेल पिता स्व.सुग्रीव पटेल के गजमरा स्थित खेत मे आरोपी द्वारा आगजनी की घटना कारित करने का मामला सामने आया है।मामले की रिपोर्ट पर थाना इंदवार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले मे आरोपी जमुना पिता बिशेषर निवासी ग्राम कोटरी के विरुद्ध धारा 324(5)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और मामले की विवेचना की जा रही है।