डिंडौरी: शहपुरा नगर में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क तालाब में हुआ तब्दील, वाहन चालक सहित राहगीर हो रहे परेशान
शहपुरा नगर में लगातार हो रही बारिश के चलते नगर परिषद की लापरवाही के कारण सोमवार शाम 5:30 बजे सड़क तालाब में तब्दील हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया है जिसके चलते वाहन चालक सहित राहगीर परेशान हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के चलते सड़क से पानी निकासी न होने के चलते सडक तालाब में तब्दील हो गया दुकानों और घरों में पानी घुस गया।