अनूपपुर: जैतहरी क्षेत्र में 13 दिन बाद फिर पहुंचे दो हाथी, धनगवां जंगल में डेरा जमाया
अनूपपुर। तीन हाथियों के समूह से अलग हुए दो हाथी 13 दिन बाद छत्तीसगढ़ से जैतहरी क्षेत्र में लौट आए हैं। दोनों हाथी पिछले तीन दिनों से धनगवां बीट के जंगल में ठहरे हैं और आसपास के खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तीसरा हाथी छत्तीसगढ़ के घुसरिया-चरचेड़ी क्षेत्र में विचरण कर रहा है,वन विभाग की टीम हाथियों की लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से सत