गुलाबगंज: हार्टफूलनेस के माध्यम से विदिशा जिले के सभी थानो मे मैडिटेशन किया गया, गुलाबगंज में टीआई के साथ अन्य पुलिस बल रहा शामिल
ऑनलाइन हार्टफुलनेस मैडिटेशन के तहत जिले मे प्रत्येक रविवार थाना परिवार अभियान के तहत सभी पुलिस ने अपने थाना परिसर में योग और ध्यान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सभी पुलिसकर्मियों को तनावपूर्ण स्थिति से बाहर निकलना स्वस्थ शरीर के साथ काम करने के लिए प्रेरित करना है। रविवार शाम 6 बजे गुलाबगंज थाना परिसर में टीआई सुरेश सोलंकी और पुलिस बल ने योग किया।