भानपुरा: भानपुरा नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
भानपुरा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय से हुआ।