गुन्नौर: जुनावई थाना पुलिस ने कुख्यात बाबा गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जुनावई थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले कुख्यात बाबा गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों पर एक ग्रामीण से एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बाबा गैंग के सदस्यों के कब्जे से दो अवैध तमंचा जो जिंदा कारतूस और एक बोलेरो वाहन भी बरामद किया है।