परागपुर: कंगना रनौत पर टिप्पणी कांग्रेस की महिला विरोधी सोच का प्रतीक है- सुदेश कुमारी, बीजेपी जसवां प्रागपुर मंडल उपाध्यक्ष
Pragpur, Kangra | Mar 27, 2024 BJP जसवां प्रागपुर मंडल ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के बारे में अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रागपुर में मंडल उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए घटिया टिप्पणी कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है।