परागपुर: ग्राम पंचायत कार्यालय प्रागपुर में हुआ ग्राम पंचायत बैठक का आयोजन, पंचायत सचिव ने दी जानकारी
Pragpur, Kangra | Mar 22, 2024 शुक्रवार को ग्राम पंचायत कार्यालय प्रागपुर में ग्राम पंचायत बैठक का आयोजन किया गया। यह जानकारी ग्राम पंचायत सचिव प्रागपुर ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में गत आय व्यय के बारे में चर्चा की गई लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते नए कार्यों को लेकर कोई चर्चा नहीं की जा सकी। बैठक में वाद विवाद भी सुने गए।