हुज़ूर: बागमुगलिया स्थित 'Gayu's Kitchen' को खाद्य विभाग ने किया सील, गंदगी में बन रहा था खाना
Huzur, Bhopal | May 6, 2025 भोपाल में जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागमुगलिया स्थित ‘Gayu's Kitchen’ को सील कर दिया है। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पाया कि रसोई में वर्षों से सफाई नहीं की गई थी। गंदगी के बीच खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था|