हुज़ूर: जिले में 7 मई को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, प्रमुख इमारतों को सुरक्षित रखने और घायलों को बचाने का होगा अभ्यास
Huzur, Bhopal | May 6, 2025 भोपाल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। 7 मई बुधवार शाम 4 बजे से भोपाल में सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, ब्लैकआउट की स्थिति में बचाव कार्य का अभ्यास किया जाएगा। और घायलों को बचाने का प्रशिक्षण होगा। प्रमुख इमारतों को सुरक्षित रखने और दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा।