हुज़ूर: भोपाल में गृह मंत्रालय की अहम बैठक, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी जानकारी
Huzur, Bhopal | May 6, 2025 भोपाल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि -भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से आज शाम एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें कल आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। यह मॉक ड्रिल पहली बार देश के पांच नगरों में एक साथ आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है|