इटारसी: सराफा बाजार: तुलसी ज्वेलर्स से 10 मंगलसूत्र पैंडल चोरी मामले में पुलिस का खुलासा, कर्मचारी से सामान ज़ब्त
बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे सराफा बाजार दुकान से हुई 13 लाख रुपए की चोरी के मामले में 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा किया है।पुलिस के मुताबिक 04 मई को सराफा मार्केट तुलसी ज्वेलर्स के संचालक राकेश अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दुकान से सोने के मंगलसूत्र में 10 पेंडेल 13 लाख रुपए के गायब है।पुलिस ने दुकान के कर्मचारी गौरव नामदेव से चोरी का सामान बरामद किया।