सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक के परिजन इलाज के लिए पॉलिथीन में मृत सांप लेकर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, पटना जिले के गौरी थाना क्षेत्र के ढोकहारा गांव निवासी 24 वर्षीय महामाया कुमार को घर में मोबाइल चलाने के दौरान सांप ने पैर में डंस लिया।