बालूमाथ: नगड़ा-जर्री मार्ग से कोयला परिवहन के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध
बालूमाथ प्रखंड के नगड़ा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को नगड़ा एवं जर्री गांव का ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगड़ा एवं जर्री के ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से की। वही सभा का संचालन राजन यादव ने किया! इस ग्राम सभा में बसिया पंचायत की मुखिया विमला देवी सहित दोनों गांवों के जनप्रतिनिधि, भू रैयत एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।