डिंडौरी: बजाग तहसील क्षेत्र के निजी कृषि आदानों एवं बजाग सोसाइटी का कृषि विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, नोटिस किया जारी
बजाग तहसील क्षेत्र के निजी कृषि आदानों और बजाग सोसाइटी का कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे निरीक्षण करते हुए कुछ विक्रेताओं के बिल बुक, स्टाक पंजीयन संधारित नहीं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया। कृषि विभाग ने किसानों के हितों की रक्षा एवं गुणवत्ता युक्त कृषि आदानो की उपलब्धता सुनिश्चित करने को निरीक्षण किया ।