कल वाराणसी आएंगे मोदी... काशी विश्वनाथ में कर सकते हैं दर्शन: कैंडीडेट घोषित होने के बाद पहला दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को वाराणसी आ रहे हैं। वाराणसी से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद पीएम का यह पहला दौरा है। प्रधानमंत्री के शयन आरती में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर पुलिस और एसपीजी टीम ने होम वर्क किया। एक टीम ने बरेका से काशी विश्वनाथ जाने के रूट का निरीक्षण भी किया। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की