पंचदेवरी: कटेया थाना क्षेत्र से दो बच्चों संग विवाहिता लापता, अपहरण की आशंका, एक पर प्राथमिकी दर्ज
कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों के साथ एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।इस मामले में पीड़ित पति ने एक व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने रविवार को दोपहर 12 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।