कोईलवर: कुलहड़िया ओवरब्रिज पर जलजमाव से बढ़ी चिंता, यात्रियों ने जताया हादसे का डर
कोईलवर तथा चांदी थाना क्षेत्र से सटे कुलहड़िया ओवरब्रिज पर हल्की बारिश के बाद जलजमाव और बालू की मोटी परत जमने से लोगों में हादसे की आशंका बढ़ गई है। पुल के डिवाइडर के समीप बालू लदे वाहनों से गिर रही बालू के कारण पानी निकासी की नालियां जाम हो गई हैं, जिससे सड़क पर पानी जमा हो रहा है। गुरुवार की शाम 5:00 पब्लिक एप टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने दी जानकारी।