महोबा: बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक, 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' के 60 नाट्य मंचनों से जन-जन तक पहुंचेगा पीएम मोदी का संदेश
Mahoba, Mahoba | Sep 20, 2026 भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ नाट्य मंचन आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को नाटक और नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। जिले में 60 मंचनों का लक्ष्य रखा गया है।