मखदुमपुर: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में श्रीपुर गांव से भोजपुरी गायक गिरफ्तार
मखदुमपुर प्रखंड के श्रीपुर गांव निवासी भोजपुरी गायक चुन्नू लाल यादव उर्फ निर्भय कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा और गाली-गलौज से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बुधवार को स्थानीय पुलिस द्वारा की गई। मामले की जानकारी घोषी एसडीपीओ 2 कृति कमल ने दिया।