तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के पास खाई में गिरी महिला, रात भर चला सर्च अभियान
आज सुबह फिर से महिला की खोजबीन जारी
रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम गणेश मंदिर के पास एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और आपदा मित्र की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। सर्च टीमों ने रात भर महिला की खोजबीन की मगर महिला का सुराख नहीं मिल पाया। रात अधिक होने के कारण अभियान रात में रोकना पड़ा। सोमवार सुबह से फिर से खोजबीन शुरू हो गई है। महिला की पहचान और उसके संबंध में अन्य जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।