सिमडेगा: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर सिमडेगा शहर सीमा में वाहन रोके जाने से लगा जाम
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर सिमडेगा शहर के सीमा में भारी वाहनों का परिचालन को प्रशासन ने रोक लगा दिया था। इधर अभ्यर्थी सेंटर घुसे उसके बाद वाहनों को छोड़ दिया, जिसको लेकर रविवार को सिमडेगा शहर पूरी तरह से जाम हो गई ।शहर के दोनों और भारी माल वाहकों का कतार लग गई ,जिससे कि लोग काफी परेशान नजर आए ।हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन के द्वारा जाम क्लियर कराया।