बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में गौ माता के लिए महिला शक्ति का प्रदर्शन, तस्करी के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बांसवाड़ा शहर में 52 वाहनों से गौवंश के अवैध परिवहन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में शहर में महिलाओ नें इस मामले में विरोध रैली निकाली और इस पुरे मामले के खुलासा करने की मांग की। महिलाओ नें इस मामले में एसपी को ज्ञापन सौपा, महिलाओ नें कहा की नागौर जिले से 52 वाहनों में अवैध रूप से गौवंश को भरकर परिवहन किया गया।