बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र के तलहटी महल में चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ
बांसवाड़ा शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार सोमवार मध्य रात्रि 2 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के तलहटी महल क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तलहटी महल स्थित न्यू लुक स्कूल के सामने रहने वाले दीपक मेहता पुत्र कांतिलाल मेहता के घर चोरों ने धावा बोला।