बांसवाड़ा: गौतम गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति को सिर पर गंभीर चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
घाटोल थाना क्षेत्र के गौतम गांव में रविवार रात 10:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में व्यक्ति को सिर पर लगी गंभीर चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद 12 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि खातुराम पुत्र लाला निवासी बांडीया गढ़ा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।