बांसवाड़ा: बिजलीया गांव में दबंगों ने एक युवक के सिर पर सरिया मारा, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के बिजलीया गांव में रविवार रात 10:30 बजे दबंगों ने युवक के सिर पर सरिया मार दिया सिर पर लगी गंभीर चोट, जिसके बाद निजी वाहन से उपचार के लिए12:15 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि कमलेश पुत्र शंकरलाल निवासी बिजलीया का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।