बांसवाड़ा: साइबर थाना में ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूलते थे चार्ज
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन देकर एस्कॉर्ट सर्विस (कॉल गर्ल) उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने के दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल व 11 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं। कोतवाली सीआई देवीलाल ने बताया कि एसपी के सुपरविजन में साइबर थाना बांसवाड़ा एवं थाना मोटागांव की टीम द्वारा साइबर अपराधियों।