शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे में सतीवाला निवासी अभियुक्त को जेल से रिमांड पर लिया, चाकू बरामद
Shamli, Shamli | May 8, 2025 गुरूवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को मोहल्ला बड़ी आल निवासी सन्नी पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि इस मुकदमें में मोहल्ला सतीवाला निवासी आलोक नाम के आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। बरामदगी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।