शामली: अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने शामली में पुलिस कार्यालय और निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, जारी किए निर्देश
Shamli, Shamli | May 8, 2025 गुरूवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर शामली जिले में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके अलावा निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण भी करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश भी जारी किए।