शामली: 2 दिनों से लापता सहारनपुर निवासी व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस, व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा फोटो
Shamli, Shamli | May 8, 2025 गुरूवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के व्हाट्सअप ग्रुपों में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति का फोटो भेजकर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति सहारनपुर का रहने वाला है, जिसकी गुमशुदगी सहारनपुर के जनकपुरी थाने में दर्ज कराई गई है। दावा है कि उक्त व्यक्ति दो दिन पहले शामली से लापता हुआ था।