शामली: पुलिस ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले 3 लोगों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 8, 2025 गुरूवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला कलंदर निवासी साहिल, चांद मस्जिद निवासी उमर और मोहल्ला पंसारियान निवासी गफ्फार उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 8 बोतल व 15 पव्वे देशी शराब और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।