शामली: ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत विकास भवन में 230 ग्राम पंचायतों के सचिवों की हुई बैठक, सीडीओ ने दिए निर्देश #OperationSindoor
Shamli, Shamli | May 8, 2025 गुरूवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत जिले के विकास भवन में सीडीओ विनय कुमार ने 230 ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक को संबोधित किया, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था दुरूस्त करने व ग्राम सुरक्षा समितियों को भी एक्टिव करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।