भभुआ: सदर अस्पताल के ओपीडी पर्ची काउंटर से मरीज का ₹500 चोरी करते एक चोर को लोगों ने पकड़ा
Bhabua, Kaimur | Apr 13, 2026 सदर अस्पताल के ओपीडी पर्ची काउंटर से मरीज का 500 रुपया चोरी करते एक चोर को लोगों ने पकड़ा है। यह घटना सोमवार की शाम 4 बजे की बताई गई है। चोर की पहचान भभुआ शहर के वार्ड 14 निवासी प्रभु राम का पुत्र बब्लू राम बताया गया है। सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने कहा ओपीडी पर्ची काउंटर पर एक वृद्ध मरीज चिकित्सक को दिखाने के लिए अपना पर्ची कटा रहा था।